BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दुलमी में होमगार्ड अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता प्रतियोगिता, सांसद ने बढ़ाया हौसला


खेल का मैदान अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास, दृढ़ इच्छाशक्ति और परिश्रम की पाठशाला : चंद्रप्रकाश चौधरी

रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रजरप्पा। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को निखारने और होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से एचएमटी फिजिकल एकेडमी, दुलमी की ओर से दुलमी प्रखंड के ब्लॉक चौक में प्रखंड स्तरीय 1600 मीटर दौड़, ऊंची कूद एवं लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि रामगढ़ के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अमृतलाल मुंडा, रामगढ़ जिप सदस्य धनेश्वर महतो, दुलमी मुखिया रविंद्र कुमार एवं होन्हे मुखिया राजीव मेहता उपस्थित हुए। सांसद ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया एवं हरी झंडी दिखाकर धावकों की दौड़ को रवाना किया। साथ ही हाई जंप एवं लॉन्ग जंप जैसी खेल स्पर्धाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा, क्षमता और कौशल का प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान केवल जीत और हार का मंच नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर परिश्रम की जीवंत पाठशाला है। दौड़ का प्रत्येक कदम लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है, तो हाई जंप और लॉन्ग जंप की हर छलांग सीमाओं को लांघकर नई ऊँचाइयों को छूने का संदेश देती है। इस अवसर पर एचएमटी फिजिकल एकेडमी के प्रशिक्षक अजय करमाली, आजसू पार्टी के दुलमी प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, अंचल निरीक्षक रविंद्र कुमार, विनेश सिंह, ठाकुरदास महतो, दिलीप महतो, बालकृष्ण ओहदार, देवा महतो, नेवालाल महतो, नीरज, अभिषेक पांडेय, नंदू महतो, विजय महतो, मृत्युंजय महतो, कुणाल सिंह, प्रकाश महतो, बैजनाथ ओहदार, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष होमगार्ड अभ्यर्थी उपस्थित थे।