BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

वन विभाग की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक पलाश सभागार , डोरंडा राँची में आयोजित।वन संरक्षण एवं प्रबंधन से जुड़े दीर्घकालीन योजना ( विजन ) एवं महत्वपूर्ण विषयों की हुई समीक्षा।


रांची, 25 अगस्त  2026 झारखंड वन विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स, झारखंड श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में वन विभाग के पलाश सभागार , डोरंडा में आयोजित की गई। बैठक में वन विभाग के कार्यों, योजनाओं एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, ऑडिट से संबंधित विषय, मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति एवं उसके समाधान, वन अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, कार्ययोजनाओं (Working Plan), वन संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों, क्षतिग्रस्त वन भूमि के पुनर्वास, जेएफएमसी के सुदृढ़ीकरण तथा स्थानीय एवं देशज प्रजातियों के संरक्षण एवं संवर्धन , वन अग्नि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वन प्रबंधन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने पर भी जोर दिया गया। डिजिटल रिकॉर्ड, मैपिंग, कार्य योजनाओं तथा कर्मचारी रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली को अद्यतन करने सहित विभिन्न सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा की गई।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स श्री संजीव कुमार ने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं एवं प्राथमिकताओं के प्रभावी क्रियान्वयन, क्षेत्रीय स्तर पर नियमित अनुश्रवण तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय समुदायों की भागीदारी तथा उनकी आजीविका को मजबूत करने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए समन्वित प्रयास करने पर बल दिया। इसके लिए एक दीर्घकालीन योजना ( विजन ) बना कर कार्य करने का निर्देश दिया ।
   वन संरक्षक प्रशासन श्री पी आर नायडू ने स्वागत संबोधन दिया तथा इस समीक्षात्मक बैठक का समन्वय किया।
बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति एवं चुनौतियों की जानकारी दी तथा विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए।बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-कार्यकारी निदेशक, बंजर भूमि विकास बोर्ड, झारखंड श्री ए.टी. मिश्रा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी श्री रवि रंजन, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री जब्बर सिंह, राजकुमार बाजपेयी,मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी, झारखंड श्री एस.आर. नटेश, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक श्री आर. थांगा पांडियान एवं श्रीमती स्मिता पंकज, श्रीमती ममता प्रियदर्शी,उप वन संरक्षक विजय शंकर दुबे, डीएफओ रांची श्रीकांत वर्मा, डीएफओ वन्यप्राणी राँची अवनीश चौधरी समेत राज्य के सभी वन संरक्षक,डीएफओ तथा अन्य वन अधिकारी उपस्थित थे।