BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

वन विभाग झारखंड की त्रैमासिक पत्रिका ‘संवाद’ का विमोचन।


रांची, 25 अगस्त 2026 पलाश सभागार, वन भवन, रांची में आज झारखंड वन विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘संवाद’ का विमोचन प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स, झारखंड श्री संजीव कुमार ने किया।

इस अवसर पर श्री संजीव कुमार ने कहा कि ‘संवाद’ केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि झारखंड वन विभाग की गतिविधियों, उपलब्धियों, नवाचारों एवं महत्वपूर्ण कार्यों का दस्तावेज है। इसका उद्देश्य विभाग द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्यों को भविष्य की दृष्टि से व्यवस्थित रूप से सहेजना है, ताकि आने वाले समय में विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी इस पत्रिका के माध्यम से पूर्व में किए गए कार्यों, अनुभवों और उपलब्धियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य दीर्घकालिक प्रकृति के होते हैं। ऐसे में विभागीय कार्यों का प्रलेखन अत्यंत महत्वपूर्ण है। ‘संवाद’ के माध्यम से वन विभाग के कार्यों एवं प्रयासों को एक स्थायी दस्तावेज के रूप में संरक्षित किया जा सकेगा और यह भावी पीढ़ी के वन अधिकारियों के लिए उपयोगी संदर्भ सामग्री के रूप में कार्य करेगा।

विमोचन समारोह में झारखंड के सभी प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह कार्यकारी निदेशक बंजर भूमि विकास बोर्ड श्री ए टी मिश्रा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी झारखंड श्री रवि रंजन, सभी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक  सभी मुख्य वन संरक्षक  सभी क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक , सभी वन संरक्षक  सभी वन प्रमंडल पदाधिकारी  सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के पदाधिकारी एवं वन अधिकारी उपस्थित थे।

समारोह में पत्रिका ‘संवाद’ के प्रकाशन को विभागीय कार्यों के अनुभवों, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना को साझा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह पत्रिका विभाग के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर संवाद एवं ज्ञान के आदान-प्रदान का प्रभावी माध्यम बनेगी।