पत्रकारिता के साथ राम निवास तिवारी समाज को दे रहे नया आयाम
अनाथ आश्रम का भूमिपूजन कराकर जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को दिखा रहे राह
संजय सिंह"उमेश"
पलामू : पलामू जिला के चर्चित गांव तोलरा में पत्रकार रामनिवास तिवारी ने अनाथ लोगों के लिए अपने माता पिता के नाम शिकेशरी छठू अनाथ सहायता केन्द्र का भूमिपूजन कराकर ऐतिहासिक कार्य किया है ।समाज को इनसे सिख लेनी चाहिए जहां पत्रकार पर आये दिन हमला होते रहता है पत्रकार को तुक्ष्ण समझा जाता है वहीं इससे परे पत्रकार भी समाज में महत्वपूर्ण भुमिका निभाए यह ऐतिहासिक कार्य पत्रकार रामनिवास ने कर दिखाया।यह उक्त बातें झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव संजय सिंह उमेश ने कहा।श्री सिंह आज अपने निजी आवास पर मीडिया बंधुओं को संबोधित सह जागरूक कर रहे थे।संजय सिंह उमेश ने पत्रकार रामनिवास के कार्यो की सराहना करते हुए बताया की आज हजारों एकड जमीन के मालिक होने के बाद भी लोग अपनी जमीन दान नहीं करते लाखो रुपए होने के बाद भी जनप्रतिनिधि उद्योगपति या पदाधिकारी दान नहीं करते लेकिन पत्रकार रामनिवास नें लगभग 24लाख रुपए की जमीन दान कर पत्रकारिता के लिए एक नया अध्याय लिखा।संजय सिंह ने आगे बताया पलामू की धरती पर ऐसा पहल कर रामनिवास ने हमसभी को गौरवान्वित किया है अब समाज को आगे आकर सहयोग कर जल्द से जल्द अनाथाश्रम का उद्घाटन हो ताकी अनाथ को नया आयाम मिल सके।आज गिरती पत्रकारिता के बीच प्रशासन समाजसेवी जनप्रतिनिधि उद्योगपति पूंजीपति सभी को सिख लेने की जरुरत है और यह समझने की जरूरत है की पत्रकार कम जमीन या कम पूंजी में भी समाज में महत्वपूर्ण भुमिका निभा सकता है ।संजय सिंह उमेश ने लोगो से अपील किए की सभी लोग सहयोग करें ताकि यह कार्य जल्द पूर्ण हो सके।






