BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

985 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त !


सिमरिया अनुमंडल, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सिमरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 985 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अफीम के अलावा एक अपाची मोटरसाइकिल और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:50 बजे पुलिस अधीक्षक, चतरा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति लावालौंग से पत्थलगड़ा की ओर अवैध अफीम लेकर जाने वाले हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी, सिमरिया के साथ छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने लावालौंग-बगरा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 985 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधीर ठाकुर (32), पिता नान्हू ठाकुर, ग्राम टुनगुन, थाना लावालौंग तथा सुरेश गंझु (35), पिता स्व. सोमर गंझु, ग्राम खपनगढ़ा, थाना लावालौंग, जिला चतरा के रूप में हुई है। इस मामले में सिमरिया थाना कांड संख्या 145/26, दिनांक 17 अगस्त 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/17(b)/18(c)/28/29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त सामान: 985 ग्राम अवैध अफीम, ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन तथा अपाची मोटरसाइकिल संख्या JH02BS-3835। छापामारी दल में अंचलाधिकारी, सिमरिया, थाना प्रभारी पु0अ0नि0 अमित कुमार गुप्ता, आ0/292 संजीव कुमार, आ0/273 शंकर प्रसाद मेहता सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।