CISCE राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप में गुलमोहर का शानदार प्रदर्शन
जमशेदपुर: गुलमोहर हाई स्कूल के खिलाड़ियों ने 7वीं CISCE राष्ट्रीय अंडर-19 बालक क्रिकेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। हरियाणा के करनाल स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार एवं झारखंड टीम ने प्रथम उपविजेता (1st Runner-Up) का स्थान हासिल किया।
गुलमोहर हाई स्कूल के अतुल राज ने बिहार एवं झारखंड टीम की कप्तानी की, जबकि पीयूष राज भी टीम का हिस्सा रहे। इस उपलब्धि को और खास बनाते हुए अतुल राज का आगामी SGFI प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विद्यालय के शिक्षक श्री प्रथम ने बिहार एवं झारखंड टीम के मैनेजर के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग किया।
यह उपलब्धि गुलमोहर हाई स्कूल की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट खेल संस्कृति का गौरवपूर्ण उदाहरण है।

