झारखण्ड के खूंटी जिले में रामनवमी के दिन से मुरहू में शुरू हुआ तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. पत्थरबाजी की घटना और उसके बाद पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तार आरोपियों की रिहाई की मांग को लेकर बुलाया गया अनिश्चितकालीन बंद का असर मंगलवार को देखने को मिला. खूंटी, मुरहू, तोरपा, रनिया और कर्रा समेत कई क्षेत्रों में बंद का असर देखा गया.लोगों ने खुद ही दुकान-प्रतिष्ठान बंद कर दिया है.
झारखंड के खूंटी में रामनवमी के बाद तनाव जारी, कई इलाकों में बंद का असर
