BREAKING NEWS

logo

आज पांगी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर के


आज पांगी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें जनहित से जुड़े विषयों एवं मांगों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि पांगी क्षेत्र के विकास को हमारी सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे गए सुझावों और मांगों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांगी के किसानों को आत्मनिर्भर, समृद्ध और प्राकृतिक खेती के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में इसे प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि पांगी प्रगति, समृद्धि तथा सतत कृषि का प्रेरक मॉडल बनकर उभरे।