भारत का राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और नागरिकों को समय पर उचित परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने 'टेली मानस' (Tele-MANAS) पहल की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है और समाज में इस पर खुलकर बातचीत करने का सहज वातावरण बनना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति निम्नलिखित में से किसी भी समस्या या चिंता से जूझ रहा है, तो वह टेली मानस की सहायता ले सकता है: मानसिक तनाव व घबराहट: ज्यादातर समय उदास रहना या बेवजह घबराहट महसूस होना। भविष्य व आर्थिक चिंताएं: पढ़ाई, नौकरी, करियर या पैसों की चिंता। अनिद्रा: नींद न आने या नींद से जुड़ी अन्य समस्याएं होना। गंभीर मानसिक विचार: खुद को नुकसान पहुंचाने या आत्महत्या के विचार आना। पारिवारिक समस्याएं: परिवार, दोस्तों या रिश्तों में आपसी तनाव होना। व्यसन (Addiction): शराब, अन्य नशे की समस्या या मोबाइल/डिजिटल स्क्रीन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करना। निःशुल्क और 24/7 उपलब्धता: टोल-फ्री नंबर 14416 पर कभी भी, कहीं से भी पूरे भारत में संपर्क किया जा सकता है। बहुभाषी सहायता: यह सेवा 20 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। टेली मानस मोबाइल ऐप: ऐप में 10 क्षेत्रीय भाषाओं के साथ हिंदी और अंग्रेजी में स्व-देखभाल सामग्री तथा वेलनेस अभ्यास मॉड्यूल उपलब्ध हैं। दिव्यांगजन सुलभता: ऐप में दिव्यांग उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष एक्सेसिबिलिटी फीचर्स शामिल हैं। 'अस्मी' चैटबॉट: उपयोगकर्ताओं के सवालों, जानकारी और त्वरित सहायता के लिए 'अस्मी' (Asmi) चैटबॉट की सुविधा भी प्रदान की गई है।किन चिंताओं और समस्याओं के लिए ले सकते हैं मदद?
टेली मानस सेवा की मुख्य विशेषताएं
टेली मानस: मानसिक स्वास्थ्य परामर्श के लिए केंद्र सरकार की निःशुल्क 24/7 सेवा, टोल-फ्री नंबर 14416 जारी






