राज्य सरकार द्वारा 4 अगस्त 2026 को रामगढ़ जिले के गोला में विकास मेला सह पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना तथा लाभुकों को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर पात्र लाभुकों के बीच पारितोषिक एवं लाभों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा तथा लोगों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।


26-27.jpg)




