अंजुमन फैजुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालुबासा, जमशेदपुर की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “आज़ादी के नाम” एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समारोह को सफल बनाया।
कार्यक्रम में शहर के मशहूर संगीतकारों एवं कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर रहा।
समारोह में आने वाले सभी लोगों के लिए भोज की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों को भोजन कराया गया।
इस अवसर पर अंजुमन फैजुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी के अध्यक्ष मुहम्मद अज़हर अंसारी, सचिव मुहम्मद अरशद, कोषाध्यक्ष रागिब ख़ान, कमाल सरवर साहब, मुहम्मद परवेज़, मुहम्मद शरीफ़ आलम, मुहम्मद नज़ीर, महफ़ूज़ मलिक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंजुमन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता, भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम को मजबूत करने का दिन है। “आज़ादी के नाम” कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, कलाकारों, अतिथियों एवं स्थानीय लोगों का अंजुमन फैजुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
जय हिंद! 🇮🇳







