पिछड़ों का विकास और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित हो : अरविंद गुप्ता
मेदिनीनगर : पलामू पिछड़ा विकास मंच की अहम बैठक होटल ज्योतिलोक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरविंद गुप्ता ने की, जबकि संचालन राजेश गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक में पिछड़े समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग, समन्वय, शैक्षणिक विकास, सामाजिक उत्थान और राजनीति में प्रभावशाली भागीदारी जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में यह चिंता भी व्यक्त की गई कि संख्या में अधिक होने के बावजूद समाज को अपेक्षित महत्व नहीं मिल रहा है और कई स्तरों पर उपेक्षा देखने को मिलती है। अरविंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बढ़ोतरी ही असली प्राथमिकता है और इसके लिए समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा। बैठक में शैक्षणिक अवसरों को बेहतर बनाने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने और सामाजिक स्तर पर सहयोग को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर जयशंकर, बिहारी साहू, विजय मेहता, बाबूल भगत, कुमार गौरव, फिरोजुद्दीन अंसारी, मनोज प्रजापति, प्रभु विश्वकर्मा, मनोहर कुमार लाली, पंकज जायसवाल, धर्मेंद्र कुशवाहा, मुकेश गुप्ता, अजय साहू, मनीष वर्मा, कमल चौधरी, रमेश चौधरी, किशन माखड़िया, कुंदन गुप्ता, भागलपुरी यादव, शिव प्रसाद यादव, साकेत रंजन, श्याम नंदन प्रसाद गुप्ता सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाज के उज्ज्वल भविष्य, विकास और प्रभावी राजनीतिक भागीदारी के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया गया।






