मेदिनीनगर। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह चौक पर इप्टा पलामू की ओर से ध्वजारोहण किया गया। इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में इप्टा के कलाकारों ने देशभक्ति और जनवादी गीतों की प्रस्तुति दी। “शहीदों ले लो मेरा सलाम” जैसे गीतों के जरिए कलाकारों ने आजादी की लड़ाई में अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले शहीदों को याद किया।
इस मौके पर वक्ताओं और कलाकारों ने कहा कि आजादी का मतलब केवल अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को बराबरी, सम्मान और न्याय मिलना भी है। कार्यक्रम में संविधान की मूल भावना स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुत्व को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
साथ ही शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के अनुरूप देश बनाने की बात कही गई। कार्यक्रम में पंकज श्रीवास्तव, शब्बीर अहमद, उपेंद्र कुमार मिश्रा, मृत्युंजय शर्मा, प्रदीप नारायण सिंह, शिव शंकर प्रसाद, राजीव रंजन, संजीव कुमार संजू, रंजीत पाठक, कुलदीप राम, अभय मिश्रा, अजीत कुमार, रवि शंकर, धीरेंद्र कुमार, संजीत दुबे सहित कई बच्चे शामिल थे।






