मेदिनीनगर : पलामू जिला कांग्रेस अग्रणी संगठन के तत्वावधान में जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अग्रणी संगठन प्रभारी रामदेव यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधानसभा प्रभारी अमित साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला कुमारी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामदेव यादव ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी अग्रणी संगठनों और प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय के साथ बूथ से लेकर गांव स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को समझना और उसकी आवाज को मजबूती से उठाना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। संवाद कार्यक्रम में का उद्देश्य संगठन की जमीनी स्थिति को समझना कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में ठोस पहल करना है।
मुख्य अतिथि अमित साहू ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती का आधार उसका जमीनी संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें उनकी समस्याओं को सुनें और उन्हें संगठन के मंच तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन तैयार करना कांग्रेस की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि एवं पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला कुमारी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। कार्यकर्ता जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रहें और कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी, बिश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुधीर चंद्रवंशी, गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी, लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव एवं प्रदेश सचिव रामचंद्र दीक्षित की विशेष उपस्थिति रही। पलामू जिला कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
संवाद कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय तथा गांव और बूथ स्तर पर कांग्रेस को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी रखे। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला कांग्रेस अग्रणी संगठन प्रभारी रामदेव यादव ने किया।
इस अवसर पर रेखा सिंह, आशीष ठाकुर, जिला प्रवक्ता गोपाल सिंह, अनिल सिंह, गोपाल प्रसाद सिंह, शैलेश सिंह, अशोक निगम, गोमती पांडेय, मायावती कुमारी, परवेज आलम, शोभा देवी, ओम प्रकाश अमन, रामानंद पांडेय, धनंजय पाठक, तुलसी पासवान, गुलाम नबी, सुभाष यादव, अमिताभ शर्मा, संजीव सिंह ‘रिंकू’, मोहित राज, शंभू चौरसिया, कलीम अंसारी, मुन्ना खान, मिथुन कुमार, संध्या देवी, सुदामा यादव, सच्चिदानंद शुक्ला, लीलावती देवी, कामेश्वर मांझी, प्रिया राज, अंजू देवी, शहज़ाद अली, राजेश चौरसिया एवं निखिल कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






