पलामू : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलामू में शान से लहराया तिरंगा
पलामू : पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनी नगर स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में झारखंड के मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने तिरंगा लहराया. आयुक्त कार्यालय, पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक के संयुक्त कार्यालय भवन परिसर में प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। वही पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने आवासीय कार्यालय और समाहरणालय परिसर में तथा पलामू एसपी ने अपने निवासीय कार्यालय आन बान शान से तिरंगा फहराया.
ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जिसमें बि. सी. सी. मिशन हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का संचालन किया गया। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
समारोह में पुलिस उप-महानिरीक्षक, उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे। पूरे परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का वातावरण बना रहा।
पलामू जिला के सभी सरकारी कार्यालय थाना परिसर स्कूल और विभिन्न संस्थाओं में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया और वंदे मातरम गीत गया गया इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।





