स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानीयों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय नीलकंठ सहाय जी एवं स्वर्गीय वेद प्रकाश जी के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान प्रकट करते हुए उनके परिजन श्री अमित सहाय जी एवं श्री प्रेम भसिन जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, बलिदान एवं संघर्ष का परिणाम है। स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने सुख-चैन एवं जीवन की परवाह किए बिना राष्ट्र की आजादी के लिए संघर्ष किया। उनके त्याग और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सबों का दायित्व है। राष्ट्र सदैव उनके योगदान का ऋणी रहेगा। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान तथा उनके प्रति सच्ची कृतज्ञता व्यक्त करना हम सबों का परम कर्तव्य है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र को समृद्ध साली बनाया जा सकता है। मौके पर पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, पंकज कुमार तिवारी, श्रीमती संजू शुक्ला, खुशी, खुशहाल शुक्ला, खुशदिल शुक्ला, मनदीप प्रसाद, निधि कुमारी, सुषमा कुमारी एवं रोहित कुमार आदि लोग उपस्थित थे।






