BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवघर में श्रावणी मेला के 23वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; 2.11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण.


देवघर में श्रावणी मेला के 23वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; 2.11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण

• अहले सुबह 4:19 बजे शुरू हुआ जलार्पण


अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 के 23वें दिन शुक्रवार, 21 अगस्त को बाबानगरी देवघर में भक्तों का उत्साह चरम पर रहा। अहले सुबह 4:19 बजे से ही जलार्पण शुरू हो गया और दिनभर बोल बम के जयघोष के बीच कतारबद्ध कांवरिये बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करते रहे।

देवघर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार, 21 अगस्त को कुल 2,11,010 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।

- शीघ्र दर्शनम कूपन से - 10,575 श्रद्धालु
- बाह्य अर्घा के माध्यम से - 98,863 श्रद्धालु
- आंतरिक अर्घा से - 1,01,572 श्रद्धालु

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पूरे मेला क्षेत्र में कतार प्रबंधन के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT), पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती चौबीसों घंटे की गई है। पूरे रूट लाइन पर सीसीटीवी और ड्रोन से कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि देवघर आने वाले हर कांवरिये को सुरक्षित और सुखद आध्यात्मिक अनुभव मिल सके।