BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पलामू कांग्रेसजनों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती, गरीबों के बीच बांटे भोजन और फल


पलामू : पलामू कांग्रेस पार्टी के पलामू जिलाध्यक्ष विमला कुमारी के नेतृत्व में पलामू, मेदिनीनगर कांग्रेस भवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्जित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया
 वही उसके बाद मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर गरीब जरूरतमंदों के बीच खाना का पैकेट एवं फल बांटा गया।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी त्रिपाठी ने कहा कि 1981 में राजीव गांधी ने 80 फ़ीसदी लोकसभा सीट हासिल कर 40 साल की उम्र में देश के  प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी उन्हें देश के प्रथम युवा प्रधानमंत्री के तौर पर जाना जाता था उन्होंने अपने कार्यकाल में देश में कंप्यूटर लाकर संचार क्रांति की शुरुआत की! देश में 18 साल की उम्र वाले युवाओं को मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार दिया, हमेशा युवाओं के कार्य के लिए लग रहे पूर्व प्रधानमंत्री के कामों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी! जिला अध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी युवा भारत की आकांक्षाओं को समझने, तकनीक, शिक्षा और आधुनिक सोच को राष्ट्र की प्रगति से जोड़ा। सद्भावना दिवस पर उनकी एकता, शांति और भाईचारे की विरासत को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा सेवा और बलिदान कर रहा है कांग्रेस के लोग लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनके सुख-दुख में शरीक होंगे! इस मौके पर कांग्रेस के जिला के पदाधिकारी गण एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे