एम०एम०डी०आर० विधेयक को वापस ले केन्द्र सरकार: झारखण्ड क्रांति मंच
पलामू : झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि झारखण्ड जैसे तमाम प्रचुर खनिज संसाधनों से भरपूर राज्यों के हितों दृष्टगत रखते हुए केन्द्र की मोदी सरकार को अविलम्ब एम०एम०डी०आर० विधेयक वापस लेना चाहिए।
बयान में उन्होंने कहा है कि जब से केन्द्र में मोदीजी की लोकतंत्र व संविधान विरोधी सरकार सत्ता में आई है,तबसे ना केवल संसदीय मर्यादाएं तार-तार हो रही हैं, बल्कि संसद में बिना पर्याप्त बहश व पक्ष-विपक्ष के संख्या बल के भौतिक परीक्षण किए बिना विधेयकों को पास कर लोकतंत्र की जघन्य हत्या जारी है?
बयान में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि संघ व भाजपा के भगवा ब्रिगेड द्वारा भारतीय संविधान को अगवा करने के प्रयास में लोकसभा व राज्यसभा के अध्यक्ष के अलावा पूरी भगवा ब्रिगेड के न्यायपालिका ,कार्यपालिका, विधायिका व मीडिया में बैठे मनुवादी लोग लगे हुए हैं।





