BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सर्पदंश के बाद रिम्स में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही निर्मला देवी, परिजनों ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार


हुसैनाबाद:कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद,पलामू: हुसैनाबाद प्रखण्ड के कचरा, चोरही निवासी सुनील पासवान की पत्नी निर्मला देवी बीते 13 अगस्त को घर पर ही सर्प दंश के बाद गंभीर रूप से बीमार हैं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं।
     निर्मला देवी के इलाज में लगातार खर्च हो रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उनके पति सुनील पासवान टेंपो चलाकर अपने चार बच्चों और परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अचानक आई इस विपत्ति ने परिवार को पूरी तरह आर्थिक संकट में डाल दिया है। इलाज का खर्च उठाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है।परिजनों ने समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और सक्षम लोगों से मानवीय आधार पर आर्थिक सहयोग की अपील की है। परिवार का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में छोटी-सी मदद भी निर्मला देवी के इलाज के लिए बड़ी उम्मीद बन सकती है।
    रामप्रवेश पासवान (बादलजी), कचरा, हुसैनाबाद, पलामू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि हम अपने समाज के किसी जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े नहीं होंगे, तो समाज की एकजुटता का अर्थ अधूरा रह जाएगा। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर निर्मला देवी के इलाज में यथासंभव सहयोग करें और चार मासूम बच्चों के सिर से उनकी मां का साया बचाने की कोशिश करें। आपकी छोटी-सी मदद किसी परिवार के लिए जिंदगी की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकती है।