BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एस आई आर में आदिवासी वोटरों के नाम हटाने का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने पंचायतवार जांच के दिए निर्देश


उदय किशोर सिंह,

जामताड़ा। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने SIR को लेकर जामताड़ा में बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक साजिश और षड्यंत्र के तहत बड़ी संख्या में आदिवासियों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं तथा कई मतदाताओं को डिलीटेड और शिफ्टेड दिखाया गया है।
जामताड़ा पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि यहां के विधायक और मंत्री भी इसी क्षेत्र से हैं। उनके अनुसार, एक बड़ी आदिवासी आबादी को SIR की सूची में डिलीटेड और शिफ्टेड दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आदिवासी मतदाताओं का डिलीटेड और शिफ्टेड होना गंभीर विषय है और इसकी जांच जरूरी है।
बाबूलाल मरांडी ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे मामले पर चर्चा की। उन्होंने जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया कि पंचायतवार टीम गठित कर मामले की जांच की जाए। साथ ही जिन आदिवासी मतदाताओं के नाम डिलीटेड या शिफ्टेड दिखाए गए हैं, उनका फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम पुनः जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि कोई भी मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न हो।
इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन मिश्रा, सुकुमुनि हेंब्रम, जिला अध्यक्ष सुमित शरण, उपाध्यक्ष सुजाता सिंह भैया, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा, प्रो. सुनील कुमार हांसदा, तरुण कुमार गुप्ता, पुष्पा सोरेन, आबिद हांसदा, दिलीप हेंब्रम, मंगल सोरेन, चेतन मरांडी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।