BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सावन पूर्णिमा पर सजा राखी बाजार, हुसैनाबाद में 10 रुपए से 500 रुपए तक की बिक रही राखियां


हुसैनाबाद:कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद, पलामू :
सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर मनाए जाने वाले भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक पर्व *रक्षाबंधन* को लेकर हुसैनाबाद बाजार में विगत दो दिनों से जबरदस्त रौनक देखने को मिली।
बाजार में राखी, मिठाई व कपड़ा की दुकानों पर सुबह से ही खरीददारी को लेकर भारी भीड़ उमड़ी रही। इस बार बाजार में *10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की आकर्षक राखियां* उपलब्ध हैं। कार्टून वाली राखी, लाइट वाली राखी, चंदन, रुद्राक्ष, स्टोन वर्क और डिजाइनर राखियों की सबसे अधिक मांग रही।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार इस बार बिक्री पिछले साल की तुलना में काफी अच्छी हुई है। बहनें अपने भाइयों के लिए सुंदर से सुंदर राखी चुनने में व्यस्त दिखीं।
रक्षाबंधन केवल धागा बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि *भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और सुरक्षा के संकल्प* का पर्व है।
मान्यता है कि सावन मास की पूर्णिमा के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना करती है, वहीं भाई जीवन भर उसकी रक्षा का वचन देता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान इंद्र युद्ध में असहाय थे, तब उनकी पत्नी इंद्राणी ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा था। वहीं महाभारत में द्रौपदी द्वारा कृष्ण को राखी बांधने की कथा भी प्रसिद्ध है।
राखी का यह पर्व सिर्फ खून के रिश्ते तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी देता है। इस दिन बाजार के साथ-साथ घरों में भी खास चहल-पहल व अपनों से मिलने का उल्लास देखा गया।