विधायक आलोक चौरसिया ने R Launch Salon की नई प्रीमियम ब्रांच का किया शुभारंभ
आधुनिक सुविधाओं और प्रीमियम सर्विस के साथ शहरवासियों को मिलेगा बेहतर ग्रूमिंग अनुभव
मेदिनीनगर। शहर के वालिया कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को R Launch Salon की प्रीमियम ब्रांच का भव्य शुभारंभ किया गया। नई ब्रांच के खुलने से शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर ग्रूमिंग सेवाओं का विकल्प मिलेगा।
सैलून को आकर्षक और आधुनिक लुक के साथ तैयार किया गया है। यहां ग्राहकों की जरूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए हेयर स्टाइलिंग, हेयर केयर, ग्रूमिंग सहित विभिन्न प्रकार की प्रीमियम सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। संचालकों के अनुसार, ग्राहकों को बेहतर सेवा के साथ आरामदायक और प्रोफेशनल माहौल उपलब्ध कराना ब्रांच का प्रमुख उद्देश्य है।
उद्घाटन के अवसर पर सैलून संचालक एवं टीम के सदस्यों ने बताया कि बदलते समय के साथ लोगों में पर्सनल ग्रूमिंग और आधुनिक हेयर स्टाइल को लेकर जागरूकता बढ़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए R Launch Salon की प्रीमियम ब्रांच की शुरुआत की गई है।
वालिया कॉम्प्लेक्स में नई ब्रांच के खुलने से शहर के युवाओं और फैशन एवं ग्रूमिंग पसंद करने वाले लोगों के बीच खास उत्साह देखने को मिला। संचालकों ने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और बेहतर अनुभव देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।






