पलामू : नावा बाजार प्रखंड के बसना पंचायत अंतर्गत बसना गाँव में एक शानदार, जीवंत और दमदार आम बागवानी है। यह आम बागवानी बहुत ही मनमोहक एवं दूसरों के लिए प्रेरणादायक है।
इस आम बागवानी का नाम “पुश्तैनी आम बागवानी सह प्रतिष्ठा आम बागवानी” है। इस आम बागवानी की विशेषता यह है कि हम सभी परिवार एवं गोतिया परिवार के सदस्य मिल-जुलकर इसकी देखभाल करते हैं। इसलिए यह आम बागवानी हमारे गोतिया एवं परिवार के लिए गर्व और प्रतिष्ठा का प्रतीक है।
यह आम बागवानी बसना गाँव से राष्ट्रीय राजमार्ग-75 होते हुए राजहरा रेलवे स्टेशन जाने के क्रम में, राजहरा कोठी बाजार के समीप स्थित है।
हमारी इस पारिवारिक बागवानी को दिल से चाहने वाले सभी लोगों से हमारा आग्रह है कि यदि आप सभी को कभी इधर आने का मौका मिले, तो इस सुंदर आम बागवानी का भ्रमण करने अवश्य पधारें और इसकी प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें।
जय जवान!
जय किसान!
जय विज्ञान!
याद रहे—भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमें अपनी कृषि, बागवानी और प्राकृतिक संपदा का संरक्षण एवं संवर्धन करना चाहिए।




.jpg)

