करौं कन्या मध्य विद्यालय में 24 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण
■ प्रभारी प्रधानाध्यापक ने नियमित विद्यालय आने की दी सलाह
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
करौं (देवघर) : कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई 24 साइकिलों का वितरण शुक्रवार को करौं स्थित कन्या मध्य विद्यालय में किया गया।
साइकिल का वितरण विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नकुल दास ने किया। कुल 24 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गई।
साइकिल पाने वाले छात्र-छात्राएं:-
सोनू कुमार, ऋषि कुमार, राज कुमार, अर्जुन बाउरी, सुजय बाउरी, सुमन कुमार, गुड़िया कुमारी, खुशबू कुमारी, उषा कुमारी, नवी कुमारी, पूर्वी कुमारी, नेहा कुमारी, अनन्या कुमारी, त्रिषा कुमारी, नंदिनी कुमारी सहित अन्य के नाम शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक नकुल दास ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे रोजाना विद्यालय आकर पठन-पाठन करें ताकि उनका रिजल्ट बेहतर हो सके। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा छात्रों को निशुल्क मध्यान भोजन, छात्रवृत्ति, पोशाक, जूता-मोजा, बैग, कॉपी, किताब और साइकिल जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।
उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आकर इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में रवि साहा, काकुली राउत, मनीषा कुमारी सहित विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।




