logo

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई ब्रीफिंग


■ JSSC क्षेत्रीय कार्याकर्ता परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न कराने के दिए निर्देश 

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्याकर्ता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण और सफल संचालन को लेकर शुक्रवार, 17 जुलाई को शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में ब्रीफिंग आयोजित की गई। 
बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने की।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह कदाचार मुक्त, स्वच्छ, पारदर्शी और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ब्रीफिंग में उपस्थित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को उनके दायित्वों और नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। 

उपायुक्त ने निम्न निर्देश दिए:-  
- सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती और सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए
- स्टैटिक एवं गश्ती दल दंडाधिकारी परीक्षा से पूर्व अपने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं और अन्य तैयारियों की जांच करें
- JSSC द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो

ब्रीफिंग के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।