BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डॉ. जयंत कुमार घोष को फेलो ऑफ़ इंडियन सोसाइटी ऑफ़ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी अवॉर्ड मिला


रांची : डॉ. जयंत कुमार घोष को नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित 'वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ़ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी 2026' में भारत से आयें 20 अन्य गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट के साथ प्रतिष्ठित 'फेलो ऑफ़ इंडियन सोसाइटी ऑफ़ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी' अवॉर्ड मिला है। झारखंड में यह उपलब्धि हासिल करने वाले डॉ. जयंत कुमार घोष पहले डॉक्टर हैं। यह सम्मान उनके मरीज़ों के प्रति समर्पण और झारखंड में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के क्षेत्र को विकसित करने के उनके जुनून और नेतृत्व क्षमता की पहचान है। वे अभी रांची के 'ऑर्किड हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ़ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी' से जुड़े हैं और रांची के सरकारी सदर अस्पताल में आयुष्मान योजना के मरीज़ों को भी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। डॉ. जयंत कुमार घोष को गैस्ट्राइटिस और गैस्ट्रिक कैंसर में 'हेलिकोबैक्टर पाइलोरी' पर आगे की रिसर्च के लिए ऑस्ट्रेलिया के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. बैरी मार्शल और भारत के 25 गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट से मिलने का मौका भी मिला।