BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी को लिखा पत्र, कहा टिकट दरों की वृद्धि तत्काल वापस लें


टिकट दरों में की गयी बढ़ोत्तरी बीसीसीआइ के नियमों के विरुद्ध

विशेष संवाददाता
रांची : टी-20 मैच के एक सप्ताह पहले सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने जेएससीए की ओर से टिकट दरों में की गयी अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी के खिलाफ आवाज उठायी है। नौ अक्तूबर को रांची में भारत और वेस्ट इंडिज के बीच टी-20 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जायेगा। इसको लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से टिकटों की सभी श्रेणियों की कीमतें बढ़ायी गयी हैं। उन्होंने जेएससीए के सचिव सह पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी को पत्र लिख कर मैच शूल्क में की गयी अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी को खत्म करने का अनुरोध किया है। 
उन्होंने कहा है कि टिकटों के शुल्क में बढ़ोत्तरी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के संविधान के नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा है कि टिकट दरों में की गयी बढ़ोत्तरी तर्कसंगत नहीं है, क्योंकि अन्य राज्यों के क्रिकेट संघ के द्वारा निर्धारित टिकट शुल्क से अधिक है, जो जनहित में नहीं है। इससे बढ़े हुए टिकट मूल्य को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाये। बीसीसीआइ के संविधान में मुफ्त, फ्री, कंप्लीमेंटरी टिकटों का आवंटन कुल सीट क्षमता से 10 फीसदी ही होना चाहिए। जिसका उल्लंघन जेएससीए में हो रहा है।