logo

सोनारायठाढ़ी में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन


■ 204 आवेदनों में 91 अभ्यर्थी लर्निंग टेस्ट में सफल  

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

सोनारायठाढ़ी (देवघर) : देवघर डीटीओ के निर्देश पर शुक्रवार, 17 जुलाई को प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया। कई लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया और लर्निंग लाइसेंस (LL) ड्राइविंग टेस्ट में हिस्सा लिया। 

कैंप का संचालन परिवहन विभाग और प्रखंड प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

कैंप के दौरान कुल 204 आवेदन प्राप्त किए गए। आयोजित लर्निंग लाइसेंस ड्राइविंग टेस्ट में 91 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। सफल अभ्यर्थियों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टेस्ट में 55 अभ्यर्थी असफल रहे। वहीं 58 आवेदकों के आवश्यक दस्तावेज अधूरे होने के कारण उनके आवेदन लंबित रखे गए।

मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने अधूरे दस्तावेज वाले आवेदकों को आवश्यक कागजात पूर्ण कर पुनः आवेदन करने तथा असफल अभ्यर्थियों को अगली परीक्षा की बेहतर तैयारी करने की सलाह दी।