वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, मुसाबनी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन किया गया तथा गिरोह में संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही एवं उनके स्वीकारोक्ति के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चोरी की कुल 17 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का उद्भेदन, 03 अपराधी गिरफ्तार एवं 17 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद






