BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

10 करोड़ नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति प्रतिज्ञा एवं रक्षा सूत्र कार्यक्रम


जमशेदपुर: नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखने के उद्देश्य से “10 करोड़ नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जमशेदपुर में विशेष जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत किया।
कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम की विधायक पूर्णिमा साहू जी ने शहरवासियों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक और संस्कारयुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सभी से सहयोग करने की अपील की।
गुंजन यादव जी एवं आशीष किशोर संघ के जनरल सेक्रेटरी ने भारत सरकार के नशामुक्ति प्रयासों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशामुक्त भारत अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा चलाया जा रहा यह जनजागरूकता अभियान समाज के हर वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नारायण रेकी सत्संग परिवार (NRSP) की ओर से जमशेदपुर की हेड प्रीति सुल्तानिया जी, ऑल इंडिया फाउंडर राजेश्वरी मोदी जी, किरण अग्रवाल जी एवं अन्य सदस्यों की सहभागिता रही। सभी ने नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को “10 करोड़ नशा मुक्त भारत अभियान” की प्रतिज्ञा कराई गई। कोमल बहन जी ने सभी को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा कराई, जबकि सुधा बहन जी ने उपस्थित लोगों को रक्षा सूत्र बांधकर नशे से स्वयं और समाज की रक्षा करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अभियान के अंतर्गत माउंट आबू से प्राप्त प्रमाण-पत्र भी सभी संबंधित प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को प्रदान किए गए। प्रमाण-पत्र प्राप्त कर उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
आयोजकों ने कहा कि नशामुक्त भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ परिवार, सुरक्षित युवा और सशक्त समाज की दिशा में एक सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से ही नशे के विरुद्ध इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।