जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी एवं छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों के संगठित गिरोह के विरुद्ध वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ0 ऐहतेशाम वकारिब के आदेशानुसार गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी एवं छिनतई की घटनाओं से संबंधित 31 मोबाइल फोन, सोने के आभूषण, 02 स्कूटी एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधी संगठित रूप से चोरी एवं छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने तथा आगे की घटनाओं की योजना बनाने में संलिप्त थे। गिरफ्तार सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी एवं छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों के संगठित गिरोह के विरुद्ध वरीय पुलिस अधीक्षक






