BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

लगातार बारिश से प्रभावित पूर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का विधायक पूर्णिमा साहू ने लिया जायजा, घर-घर जाकर पहुंचाई राहत सामग्री


जमशेदपुर। शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार सुबह प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और घर-घर जाकर राहत सामग्री भेंट की। विधायक पूर्णिमा साहू ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं को भी जाना और उनसे विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्पन्न हालात के मद्देनजर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। बारिश के कारण जलजमाव वाले क्षेत्रों में मच्छरजनित बीमारियों एवं संक्रमण की आशंका को देखते हुए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके साथ ही, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे बारिश के बाद उत्पन्न होने वाली बीमारियों से लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि आपदा और संकट की इस घड़ी में जनता के साथ खड़ी हूँ। प्रयास है कि इस कठिन समय में कोई भी परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे और उन तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए स्थिति सामान्य होने तक लगातार निगरानी और सेवा कार्य का सिलसिला जारी रहेगी।

वहीं, इस कठिन परिस्थिति में भाजपा कार्यकर्ता भी पूरी तत्परता के साथ प्रभावित परिवारों के बीच राहत कार्य में जुटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं के सहयोग से जरूरतमंद लोगों तक भोजन, राहत सामग्री एवं अन्य सहायता पहुंचाई जा रही है।

इस दौरान भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, अरुण मिश्रा, संजना साहू, उमेश साव, धनराज गुप्ता, मिथिलेश साव, महावीर सिंह, पप्पू साव, सुनील साव, रवि भुइयां, कांति देवी समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भवदीय,
प्रेम झा