BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सेवा संकल्प अभियान की यात्रा का 4 अक्टूबर को मेदिनीनगर में भव्य स्वागत


दुबियाखाड़ से मेदिनीनगर तक होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

मेदिनीनगर, पलामू। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थल वडनगर से उनके कर्मक्षेत्र वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक यात्रा का 4 अक्टूबर को पलामू जिले में आगमन होगा। यात्रा का दुबियाखाड़ से लेकर मेदिनीनगर तक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

सांसद ने बताया कि यात्रा के पलामू पहुंचने पर दुबियाखाड़ स्थित राजा मेदिनी राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए मेदिनीनगर पहुंचेगी, जहां भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यात्रा को लेकर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

डालटनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के उद्देश्यों एवं संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न मंडलों से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यात्रा का स्वागत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता के संकल्प को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।