BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,कमियों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश


हुसैनाबाद:कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद,पलामू: पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर हुसैनाबाद क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। शनिवार को हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  दिव्यांश शुक्ला और इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न बैंक शाखाओं का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सुरक्षा ऑडिट के तहत पुलिस अधिकारियों ने पथरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक , हुसैनाबाद मुख्य शाखा (SBI), बाजार शाखा  और केनरा बैंक सहित क्षेत्र के अन्य वित्तीय संस्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों  से मुलाकात कर सुरक्षा से जुड़े हर पहलू पर विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान 
 सीसीटीवी और कैमरों की कवरेज रेंज, रिकॉर्डिंग क्षमता और उनका सुचारू रूप से काम करना, आपातकालीन अलार्म की स्थिति और उसकी सक्रियता,स्ट्रॉन्ग रूम, लॉकर रूम और एटीएम परिसरों की भौतिक सुरक्षा तथा 
बैंक के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर सुरक्षा के इंतजाम की विस्तृत जानकारी ली।
एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने बैंकों में तैनात सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी और उनकी ड्यूटी की समीक्षा की। उन्होंने गार्डों को निर्देशित किया कि बैंक परिसर के आसपास भटकने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखे।
जांच के दौरान जिन बैंक शाखाओं में सुरक्षा मानकों में थोड़ी भी कमी पाई गई,उन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा तत्काल दुरुस्त करने निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बैंक प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।
पुलिस अधिकारियों ने बैंक कर्मियों और आम ग्राहकों से अपील की है कि यदि बैंक परिसर या उसके आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैंकों और आम जनता की गाढ़ी कमाई की सुरक्षा को लेकर पलामू पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।