आज चुनाव आयोग के खिलाफ झामुमो का विशाल आक्रोश मार्च, पुतला दहन कार्यक्रम
जिला कार्यालय से शुरू होगा मार्च, मुख्य बाजार होते हुए छहमुहान चौक पर होगा पुतला दहन
मेदिनीनगर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पलामू जिला कमिटी की ओर से केंद्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार 28 सितंबर 2026, सोमवार को चुनाव आयोग के खिलाफ विशाल आक्रोश मार्च सह पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम रूपरेखा के अनुसार यह कार्यक्रम शाम 4 बजे मेदिनीनगर स्थित जिला कार्यालय से शुरू होगा।
झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने केंद्रीय समिति के सदस्यों, जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, सक्रिय कार्यकर्ताओं, सभी वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष, सचिव और पदाधिकारियों से कार्यक्रम में निर्धारित समय पर शामिल होने की अपील की है।
पार्टी के अनुसार, आक्रोश मार्च जिला कार्यालय से निकलकर शहर के मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए छहमुहान चौक पहुंचेगा। यहां विशाल पुतला दहन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। झामुमो ने इस प्रदर्शन को चुनाव आयोग की कथित 'तानाशाही' और 'वोट चोरी' के विरोध में आयोजित करने की बात कही है।
जिला कमिटी ने सभी प्रखंडों एवं संगठनात्मक इकाइयों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे सोमवार को शाम 4 बजे जिला कार्यालय में एकत्रित हों और निर्धारित कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच जनसंपर्क एवं तैयारी का दौर जारी है। पार्टी ने कार्यक्रम को व्यापक बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी





