सदर मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत रजवाडीह मध्य विद्यालय में 'द्वितीय अभिभावक-शिक्षक बैठक' संपन्न हो गया। इसकी अध्यक्षता रजवाडीह पंचायत के मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी ने किया। संचालन शिक्षिका श्रीमती निशा ने किया। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी के संयोजन में आयोजित बैठक में वार्ड सदस्य अनीता देवी,एसएमसी अध्यक्ष पार्वती देवी,संयोजिका सुनीता देवी,उपाध्यक्ष प्रमिला देवी,सदस्य मीनू देवी,ललिता देवी,संजु देवी,रूपवंती देवी व काफी संख्या में माता-पिता व अभिभावकों ने भाग लिया। इस मौके पर मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय के विकास एवं बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए अभिभावकों को इसका ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य विद्यालय रजवाडीह ने अपनी कार्य संस्कृति के बदौलत एक अलग पहचान बनायी है। इसके लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं बधाई के पात्र हैं। श्री त्रिपाठी ने अभिभावकों को पोक्सो एक्ट के बारे में भी जानकारी दी।प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने दक्षता आधारित शिक्षा,लैंगिक समानता,नशा मुक्ति,सड़क सुरक्षा,स्वाध्याय व मिशन लाइफ-एक पेड़ मां के नाम सहित अनेक विन्दुओं पर शिक्षा विभाग के संकल्पों से अवगत कराया तथा भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में अनेक अभिभावकों ने अपने विचार साझा किए।






