BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सीआरपीएफ जवान मुकेश चौरसिया की पुण्यतिथि पर विधायक आलोक चौरसिया ने किया तोरण द्वार का शिलान्यास


महूगावां में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जवान के बलिदान को किया गया याद


पलामू: चैनपुर प्रखंड के महूगावां गांव में सीआरपीएफ जवान शहीद मुकेश चौरसिया की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनकी स्मृति में गांव में बनने वाले तोरण द्वार के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद सीआरपीएफ जवान मुकेश चौरसिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की सेवा में उनके योगदान और बलिदान को याद किया। विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि देश की रक्षा और सेवा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का सम्मान और स्मरण हमेशा किया जाना चाहिए। उनकी स्मृति में विधायक निधि से बनाया जा रहा तोरण द्वार आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग, समर्पण और देशसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने कहा कि शहीद जवानों की वीरता और बलिदान समाज के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे वीर सपूतों को याद करना और उनकी स्मृतियों को संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला पार्षद रामलव चौरसिया, पूर्व जिला पार्षद संटू चौरसिया, भीषण चौरसिया, अशेष चौरसिया, रामकेश चौरसिया, श्यामलाल चौरसिया, विकास चौरसिया, ज्ञानधन चौरसिया, अमलेश चौरसिया, सतेंद्र चौरसिया, अंबू चौरसिया, राहुल चौरसिया, अनुज चौरसिया, प्रद्युम्न चौरसिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने शहीद मुकेश चौरसिया के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।