BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

करमा विसर्जन हादसे के मृतक परिवारों से मिले पलामू एसपी, अपने स्तर से की आर्थिक सहायता


दुख की घड़ी में परिजनों को बंधाया ढांढस, हर संभव मदद का दिया भरोसा

चैनपुर/पलामू। करमा पूजा विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में मृत लोगों के परिजनों से मिलने पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी चैनपुर प्रखंड के प्रभावित गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

एसपी कपिल चौधरी ने मृतकों के परिजनों से बातचीत करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने परिवारों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और अपने स्तर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

मृतक परिवारों ने एसपी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन का साथ और सहयोग उन्हें मानसिक संबल प्रदान कर रहा है। एसपी ने परिजनों से घटना की जानकारी भी ली तथा स्थानीय प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों की भी मौजूदगी रही। सभी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।