छतरपुर फ्रेंड्स क्लब की बैठक में नई समिति का गठन, भव्य रूप से मनेगा छठ पूजा महोत्सव
छतरपुर (पलामू)। महापर्व छठ पूजा को लेकर फ्रेंड्स क्लब, छतरपुर की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष शशिरंजन सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी समिति को निरस्त करते हुए नई समिति का पुनर्गठन किया गया। सदस्यों ने इस वर्ष छठ पूजा महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया।
नवगठित समिति में डॉ. मुरली मनोहर प्रसाद को संरक्षक, मंजीत गुप्ता को संचालक और शशिरंजन सिंह उर्फ पप्पू सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं अभिषेक (खाटीन) को उपाध्यक्ष, शिवशंकर एवं सुनील गुप्ता को सचिव, धीरज सिन्हा एवं अभिषेक सोनी (जानू) को उप सचिव, मनोज ठाकुर एवं प्रवीण गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा राकेश प्रजापति को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा अभिषेक गुप्ता (सोनू) एवं शिबू गुप्ता को व्यवस्थापक, हीरा लाल गुप्ता, बिट्टू एवं गुंजन को उप व्यवस्थापक, अनुज, प्रीतम एवं राजू सिंह को मीडिया प्रभारी तथा प्रिंस एवं कुन्दन जायसवाल को लेखापाल बनाया गया। सोनू सिंह को सदस्य प्रमुख, टौन वर्मा एवं पवन गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष तथा जितेन्द्र प्रजापति को उप कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के सदस्यों में अजय यादव, उज्वल सिंह, संदीप जायसवाल, अंकुर कुमार, बाबू बाजार, अभिमन्यु गुप्ता, अमित गुप्ता, बुलबुल, प्रिस सिंह, रिशु गुप्ता, राहुल पांडेय, चंदन यादव, नीरज गुप्ता, आदित्य गुप्ता एवं लाडला किशोर शामिल हैं।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने छठ पूजा महोत्सव को श्रद्धा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था के साथ आयोजित करने का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि प्रयास रहेगा कि छतरपुर का छठ पूजा आयोजन पूरे पलामू में अपनी अलग पहचान बनाए।
गौरतलब है कि फ्रेंड्स क्लब परिवार पिछले कई वर्षों से छठ महापर्व के दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग से घाट की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सजावट तथा व्रतधारियों की सेवा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। क्लब के सदस्यों ने इस वर्ष भी सामूहिक श्रम और सहयोग के साथ छठ पूजा महोत्सव को सफल बनाने की बात कही।






