BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

विहंगम योग संत समाज की बैठक में वाराणसी वार्षिकोत्सव की तैयारियों पर चर्चा


मेदिनीनगर। विहंगम योग संत समाज की पलामू जिलास्तरीय बैठक रविवार को गोविंद भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संत समाज के पलामू जिला प्रधान संयोजक भानू प्रताप देव ने की। मुख्य अतिथि संस्थान के झारखंड परामर्शक सुरेंद्र सिंह एवं प्रदेश महामंत्री ललित कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सद्गुरु देव के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
बैठक में आश्रम से जुड़े सेवा कार्यों की समीक्षा करते हुए सेवा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही वाराणसी के उमराहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर परिसर में 14 एवं 15 दिसंबर को आयोजित होने वाले विहंगम योग संस्थान के 103वें वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बताया गया कि वार्षिकोत्सव के अवसर पर समर्पण दीप महोत्सव के साथ 25 हजार कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन होगा। सत्संग समारोह में द्वितीय परंपरा सद्गुरु आचार्य श्री स्वतंत्र देव जी महाराज की अमृतवाणी तथा संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज की दिव्यवाणी होगी। बैठक में वार्षिकोत्सव को सफल बनाने का निर्णय लेते हुए पलामू जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों भक्तों व श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
झारखंड परामर्शक सुरेंद्र सिंह ने सद्गुरु सेवा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेवा से ही सद्गुरु प्रसन्न होते हैं और उनकी प्रसन्नता में ही शिष्य का कल्याण निहित है। प्रदेश महामंत्री ललित सिंह ने सेवा प्रभारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सद्गुरु की सेवा दुर्लभ अवसर है, इसलिए मिले इस अवसर को व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए।
बैठक में यज्ञ प्रभारी नंदलाल पासवान, जिला परामर्शक गिरिजा सिंह, बनारसी यादव, डॉ. रामरेस यादव, प्रधान संयोजक भानू प्रताप देव, संयोजक रामगोविंद यादव, अखिलेश मेहता, दुलारचंद पाल, राजेंद्र प्रसाद अरोड़ा, शिवकुमार सिंह, सौगंध मेहता, ओंकारनाथ पाठक, गीता प्रसाद, सुशीला सिंह, राणा लक्ष्मण सिंह, विंध्याचल सिंह, लक्ष्मण सिंह, अमलेश सिंह, महेंद्र यादव, दशरथ पासवान, विजय पाल सहित कई सेवा प्रभारी उपस्थित थे।