उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला जल एवं स्वच्छता समिति (DWSC) की समीक्षा बैठक
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला जल एवं स्वच्छता समिति (DWSC) की समीक्षा बैठक, जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री राजीव रंजन की अध्यक्षता मे जिला जल एवं स्वच्छता समिति (DWSC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन (JJM) एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) [SBM(G)] के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिले में ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षित एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, जलापूर्ति योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, योजनाओं की गुणवत्ता, संचालन एवं रख-रखाव तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जा रहे Departmental Summit के संदर्भ में प्राप्त निर्देशों के आलोक में District Level Consultation से संबंधित विषय पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पेयजल स्रोतों की दीर्घकालिक स्थिरता एवं संरक्षण तथा ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं के सतत संचालन और रख-रखाव को प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक रणनीति, विभागीय एवं पंचायत स्तर की भूमिका तथा जनभागीदारी के विषय पर चर्चा की गई। साथ ही ‘कैच द रेन’ (Catch the Rain) अभियान के माध्यम से वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध जल स्रोतों के संरक्षण पर भी बल दिया गया।
बैठक में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों, लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए क्षेत्र स्तर पर उत्पन्न समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में DWSC के सदस्य, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जमशेदपुर एवं आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता, DPMU तथा BPMU के पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।





