BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दुर्गापूजा में सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त, डीआईजी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश


गढ़वा। पलामू क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने शुक्रवार को गढ़वा एसपी कार्यालय का दौरा किया। कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआईजी ने पूजा पंडालों, महत्वपूर्ण स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित गश्ती बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की भी समीक्षा की गई। विशेष रूप से पोक्सो एक्ट, साइबर एक्ट, आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया। डीआईजी ने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा पुलिसकर्मियों के विरुद्ध चल रही विभागीय कार्यवाही एवं जांच को भी निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को कहा गया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और तत्परता से कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश देते हुए लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।

समीक्षा बैठक में गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर, डीएसपी यशोधरा, विभिन्न अनुमंडलों के एसडीपीओ एवं पुलिस निरीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थि�