BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हादसे में मृतकों के परिजनों का सहारा बने थाना प्रभारी राकेश कुमार


रांची एक्सप्रेस संवाददाता

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद थाना प्रभारी राकेश कुमार ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अपने निजी स्तर से दोनों पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिया।
सड़क दुर्घटना में मृतकों की पहचान बेलहर गांव निवासी सिकेंदर रविदास और गोपीपुर गांव निवासी सुरेश भुइयां के रूप में हुई है। थाना प्रभारी दोनों मृतकों के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने अपनी ओर से दोनों परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।इस दौरान थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि परिवार के किसी सदस्य की अचानक मौत हो जाने से परिजन गहरे सदमे में चले जाते हैं। ऐसे कठिन समय में समाज के लोगों का पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सक्षम लोगों से भी अपील की कि ऐसी दुखद घटनाओं की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाएं और अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि किसी गरीब या असहाय परिवार को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि दुख की घड़ी में वह अकेला है। समाज और जनप्रतिनिधियों की छोटी-सी पहल भी पीड़ित परिवार के लिए बड़ा संबल साबित हो सकती है।