BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

करौं के सिरियां और गौरा में धूमधाम से संपन्न हुई वार्षिक दूबे पूजा,


• हजारों श्रद्धालुओं ने की बाबा दूबे की अर्चना

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 


करौं (देवघर) : प्रखंड क्षेत्र में आस्था और भक्ति के साथ वार्षिक दूबे पूजा का आयोजन किया गया। 
सिरियां गांव स्थित बिषहरण दूबे मंदिर और करौं से सटे गौरा गांव स्थित दुखहरण बाबा दूबे मंदिर में पूजा भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। वहीं नोनियाटांड़ दूबे मंदिर में भी वार्षिक पूजा का आयोजन हुआ।

पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया जो दोपहर तक अनवरत जारी रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा दूबे को फूल, बेलपत्र, नारियल, केला, सेब, जनेऊ, सुपारी आदि अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की।

सिरियां, रान्हा, प्रतापपुर, डिंडाकोली, लकरछरा, बेलकियारी, रानीडीह, केंद्रबेरिया, डुमरतर, साल्टर, गौरीपुर, लगवां, सिकटिया, मुर्गाबांधी, नोनियाटांड़ सहित आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

सिरियां दूबे मंदिर में पूजा आचार्य श्याम कांत पांडे, पंडित जलधर पांडे, बैजनाथ पांडे, मृत्युंजय पांडे, छत्तीस पांडे, निमाई पांडे, मिथिलेश पांडे, रंजीत पांडे और कृष्णा पांडे द्वारा विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंडियन रिजर्व बटालियन झिलुवा के पुलिस बल कन्हैया लाल पांडेय चटिया रूप में तैनात थे।

पूजा के बाद मंदिर परिसर में खीर प्रसाद का वितरण किया गया। 

वहीं गौरा गांव स्थित बाबा दूबे मंदिर में भक्तों ने मनोकामना पूरी होने पर सैकड़ों बकरों की बलि चढ़ाई।

पूजा को सफल बनाने में विष्णु चौधरी, मुरारी चौधरी, चुना चौधरी, संजीव चौधरी, कृतानंद चौधरी, मृत्युंजय चौधरी, नवीन चौधरी, हरकिशोर चौधरी, उमाशंकर चौधरी, निशिकांत चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, रोहित चौधरी, रामदेव चौधरी, हृदय चौधरी, बुधन राय, उत्तम चौधरी, राहुल चौधरी, त्रिवेणी चौधरी, बच्चन देव चौधरी, द्वारिका चौधरी* सहित पूरे गांव के लोग जी-जान से जुटे रहे।

दूबे पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल रहा और बाबा दूबे के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।