प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्न होने पर दी गई विदाई। मेदिनीनगर,पलामू जिला ब्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा को झारखंड उच्च न्यायालय राँची में न्यायाधीश के रूप में पदोन्न होने पर सोमवार को पलामू जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा बिदाई समारोह आयोजन किया गया।मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने बुके देकर व अंगवस्त्र देकर व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।बिदित हो कि श्री राम शर्मा को झारखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया है।श्री राम शर्मा पलामू में महज एक वर्ष तक प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवा दी।इस मौके पर उनके सम्मान में अभिनन्दन पत्र एवं सम्मान पत्र का भी पढा गया।बिदित हो कि श्री राम शर्मा पलामू जिला व सत्र न्यायाधीश के पद पर रहते हुए झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के रूप में पदोन्न होने वाले प्रथम न्यायिक अधिकारी हैं।इस ।मौके पर संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि श्रीमान का कार्यकाल भले ही कम रहा हो लेकिन आपकी कार्यनिष्ठा ,निष्पक्षता ,विद्वता व अधिवक्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार हमेशा यादगार रहेगा।उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ के लगभग 5 करोड़ की लागत से प्रस्तावित नवीन भवन का शिलान्यास श्रीमान के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।इस मौके पर पीडीजे श्री राम शर्मा ने कहा कि मुवक्किल के हित मे बार व बेंच का समन्वय जरूरी है जो मुझे यहाँ देखने को मिला।उन्होंने कहा कि पलामू जिला के अधिवक्ताओं का व्यवहार बहुत लचीला रहा ।न्यायालय के प्रति सम्मान रहा है।कभी भी अधिवक्ताओं ने दुर्भवना का परिचय नही दिया है।उन्होंने कहा कि एक वर्ष के अवधि में सभी के साथ काम करने में अच्छा लगा।उन्होंने कहा कि जिले के अधिवक्ता काफी सुलझे व मेहनती हैं।इस मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संदीप कुमार दास,एडीजे राज कुमार मिश्र, स्वेता ढींगरा, आयसा खान, ज्योति शील ,सीजेएम मनोरंजन कुमार ,एसीजेएम सुशीला सोरेंग,डालसा सचिव सौरभ कुमार गौतम, गौरव खुराना,रवि शंकर पाण्डेय, सोनम विश्नोई, शम्भू महतो,प्रज्ञेष निगम,कमल प्रकाश,अधिवक्ता संघ के महासचिव अजय कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष बिनोद तिवारी, कोषाध्यक्ष जय किशोर पाठक,देव् कुमार शुक्ला, संजय पाण्डेय, अखिलेश चन्द्र सिंह,बैकुंठ दुबे,के डी सिंह,शशि भूषण दुबे, अक्षय सिंह,शलभ कुमार,एल ए डी सी के चीफ अमिताभ चन्द्र सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय,अधिवक्ता ,रुचिर तिवारी, धीरेंद्र सिंह, समेत सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित थे।







