चंद्रप्रकाश चौधरी इंटर कॉलेज में मनाया गया करमा पर्व, सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य ने बांधा समां
करमा पर्व झारखंड की समृद्ध लोक परंपरा और संस्कृति का प्रतीक : जलेश्वर महतो
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गोला। गोला प्रखंड के कमता स्थित चंद्रप्रकाश चौधरी इंटर महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव चंद्रप्रकाश चौधरी के निर्देश पर करमा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो ने फीता काटकर करम अखाड़े का उद्घाटन किया। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक कुमार महतो भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि जलेश्वर महतो ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
करम डाली स्थापित कर हुई पूजा-अर्चना
महाविद्यालय परिसर में विधिवत रूप से करम डाली स्थापित कर अखाड़ा तैयार किया गया। इसके बाद करमति छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद सदरी करम गीतों पर सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
शिक्षक-कर्मी और विद्यार्थी हुए शामिल
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार महतो, उप प्राचार्य राजीव रंजन सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि ज्ञानी महतो, व्याख्याता नील कमल सूर्यनारायण, रविंद्र महतो, अनिरुद्ध कुमार, स्नेहलता सिंह, उगनी देवी, प्रियंका केशरी, अनिता कुमारी, पुष्पा कुमारी, जगदेश महतो, संजीत कुमार विद्या, अनंत कुमार, शिक्षकेतर कर्मी चंद्रशेखर करमाली, संजय कुमार महतो, शिवनंदन महतो, दीपक कुमार, मनसू महतो, शीला देवी, भीखनी देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।





