वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी, बिरसानगर, बीट ऑफीसर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना की लंबित कांडों, थाना अभिलेखों एवं पुलिस पदाधिकारियों , बीट ऑफीसर द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की । साथ ही थाना परिसर, हाजत एवं सिरिस्ता, रख -रखाव, स्वच्छता का निरीक्षण करते हुए पुलिस पदाधिकारियों , बीट ऑफीसर एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में गणेश चतुर्दशी, विश्वकर्मा पूजा, एवं कर्मा पूजा के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अड्डेबाजी के विरुद्ध लगातार अभियान चलने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आमजनों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही आगंतुकों से मित्रवत व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का नियम अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया






