BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अमित जायसवाल बने फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 29 मतों से दर्ज की शानदार जीत


अमित की जीत से छतरपुर में खुशी की लहर, पलामू के व्यापारियों की आवाज राज्य स्तर पर उठाने की बढ़ी उम्मीद
रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के लिए रविवार को रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित चुनाव में पलामू के छतरपुर पूर्वी जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय शंकर दुबे को 29 मतों के अंतर से पराजित किया।
चुनाव में अमित कुमार जायसवाल को कुल 59 मत प्राप्त हुए, जबकि उदय शंकर दुबे के पक्ष में 30 मत पड़े। इस तरह अमित जायसवाल ने 29 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का पद अपने नाम किया।
अमित जायसवाल की जीत की खबर मिलते ही छतरपुर क्षेत्र में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने से पलामू के व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को अब राज्य स्तर पर मजबूती के साथ उठाने का बेहतर मंच मिलेगा।
व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि अमित जायसवाल चैंबर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हुए पलामू में व्यापार और उद्योग के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने रखेंगे। स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को सरकार एवं संबंधित विभागों तक पहुंचाने के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
अमित जायसवाल की जीत को पलामू के व्यापारिक प्रतिनिधित्व के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समर्थकों ने कहा कि चैंबर जैसे महत्वपूर्ण संगठन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर पलामू का प्रतिनिधित्व मजबूत होने से जिले के व्यापारियों की आवाज को व्यापक स्तर पर रखने का अवसर मिलेगा।