श्री दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की नई कमेटी गठित, 2026 में भव्य पूजा आयोजन का निर्णय
मेदिनीनगर। 12 सितंबर 2026 को ज्ञान शंकर गीता भवन थाना रोड, मेदिनीनगर में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025 की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। साथ ही वर्ष 2026 में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना भव्य एवं धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बताते चलें कि श्री दुर्गा पूजा महोत्सव समिति शहर की प्राचीन पूजा समितियों में से एक है। हर वर्ष यहां श्रद्धालुओं द्वारा पूरे भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है।
नई कमेटी में अध्यक्ष के रूप में अशेषकुमार श्रीवासतवआनंद, सचिव अजय श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष मनीष जी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संयोजक के रूप में सतीश कुमार को शामिल किया गया है।
कमेटी के अन्य सदस्यों में अजय नारायण सिन्हा, गोपाल बाबू, अजय कुमार, शैलेश कुमार सिन्हा, अमित सताय, दिलीपेश कुमार श्रीवास्तव, सदन कुमार एवं अजीत सिन्हा शामिल हैं। वहीं मीडिया प्रभारी सह प्रचार-प्रसार पदाधिकारी के रूप में संजय राज को जिम्मेदारी दी गई है।
पूजा आयोजन के लिए यजमान के रूप में शैलेश कुमार सिन्हा एवं पुरोहित के रूप में पंडित प्रवीन कुमार पाठक का चयन किया गया है। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा को बेहतर, व्यवस्थित और भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।






